फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shankaracharya statement for mountains and tunnel in uttarakhand

शंकराचार्य का बयान, कहा पहाड़ों के साथ छेड़छाड़ और सुरंग बनाना पड़ेगा भारी

Sun, 21 May 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 21 May 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
shankaracharya statement for mountains and tunnel in uttarakhand

बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पर्वत का एक बड़ा हिस्सा टूटने पर शारदा एवं ज्योर्तिपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने पहाड़ों के साथ छेड़छाड़ करने और सुरंग न बनाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि पहाड़ों के साथ छेड़छाड़ नहीं रोकी गई तो दूरगामी परिणाम भयंकर होंगे। उन्होंने यात्रा को केवल चार महीने तक चलाने की बात कही।       
विज्ञापन


कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में वार्ता करते हुए शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि पहाड़ों में सुरंग बनाने और काटने से दरार आ जाती हैं। दरार आने से पहाड़ खिसकने लगता है और कंपन या भूकंप आने से बड़ी क्षति उठानी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने ही चले यात्रा

shankaracharya statement for mountains and tunnel in uttarakhand

उन्होंने चारधाम को पूरे 12 महीने की बनाने का विरोध किया। बोले कि चारधाम वर्ष में केवल 4 महीने ही चलनी चाहिए। लेकिन पर्यटन और विकास के नाम पर विभिन्न यात्राएं शुरू कर दी गई है, जोकि पूरे वर्ष चलती है।

उन्होंने इसे धर्म के खिलाफ बताते हुए प्राचीन नियमों पर ही यात्रा चलाने को कहा। उन्होंने देश में बढ़ रहे आतंकवाद पर भी चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री से कहा है कि आतंकवाद को रोकने के लिए प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने देश की सीमाओं को सुरक्षित करने को वकालत करते हुए कहा कि जब तक देश की सीमा सुरक्षित नहीं होगी तब तक विकास भी बाधित होता रहेंगे उन्होंने कहा कि देश की सरकार को चलाने वाले बदलते रहत हैं, लेकिन देश हमेशा बना रहेगा। इसलिए देश के विकास के लिए समुचित विकास और सुरक्षा का खाका बनाना चाहिए।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed