अखाड़ों को अपने साथ ला पाएंगे शंकराचार्य?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलबत्ता अभी तक पीछे हट रही तीनों बैरागी अणियों ने 24-25 अगस्त को हो रही धर्मसंसद में जाने के लिए अपने प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है।
गौरतलब है कि स्वामी स्वरूपानंद से अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास की नाराजगी के कारण तीनों बैरागी अखाड़े धर्म संसद में जाने से परहेज कर रहे थे।
अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि और अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास के बीच इस मुद्दे पर हुई लंबी वार्ता के बाद तीनों बैरागी अणियों ने उन प्रतिनिधियों की घोषणा कर दी है, जो धर्मसंसद में जाएंगे।
शुक्रवार को वैष्णव संतों का सम्मेलन
निर्मोही अणि से श्रीमहंत राजेंद्र दास, निर्वाणी अणि से श्रीमहंत धर्मदास एवं दिगंबर अणि से श्रीमहंत केशवदास को धर्म संसद में जाने के लिए अधिकृत किया गया है।
परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने बताया कि शुक्रवार को शेखावाटी में देशभर के वैष्णव संतों का सम्मेलन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में वे खुद भी भाग लेंगे और ज्ञानदास भी आएंगे।
वार्ता के बाद सहमति बन गई है कि सभी अखाड़े रायपुर जाकर शंकराचार्य के साथ बैठेंगे। धर्मसंसद में जाने की अधिकृत घोषणा शुक्रवार को शेखावाटी में की जाएगी। उन्होंने बताया कि साईं ट्रस्ट के बारे में बनाई गई समिति की रिपोर्ट भी शुक्रवार को सवेरे मिल जाएगी।