फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shabnam mausi call third gender join politics.

भ्रष्टाचार खत्म करने को राजनीति में आएं किन्नर: शबनम मौसी

Fri, 05 Feb 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Feb 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
shabnam mausi call third gender join politics.

आईएमए यूनिसन विवि में सेमिनार में शामिल होने आई देश की पहली किन्नर विधायक शबनम मौसी ने आह्वान किया कि देश में फैले भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए किन्नरों को राजनीति में आना चाहिए। उन्होंने किन्नरों को आरक्षण देने की मांग की।

विज्ञापन


शबनम ने बताया कि जब उन्होंने चुनाव जीता था तब उनका केवल 1.25 लाख रुपये खर्च आया था, लेकिन इसके बाद के चुनाव में वह शराब के आगे हार गई। कहा कि भ्रष्टाचार खत्म करना है तो किन्नरों को राजनीति में उतरना ही होगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईएमएस यूनिसन विवि में लॉ विभाग की ओर से ‘थर्ड जेंडर राइट्स: इमर्जिंग ट्रेंड्स एंड इश्यूज’ विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का शुभारंभ राज्य उपभोक्ता निवारण आयोग के अध्यक्ष जस्टिस बीएस वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले से किन्नरों को विभिन्न सेवाओं में अपना प्रतिनिधित्व करने का अधिकार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में देश की प्रथम ट्रांसजेंडर विधायक शबनम मौसी बानो ने किन्नरों के साथ समाज में होने वाले भेदभावों के बारे में बात की। सेमिनार में पहले दिन 40 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विवि के कुलाधिपति डॉ. एमपी जैन, कुलपति डॉ. दिलीप कुमार बंद्योपाध्याय, शालिनी सक्सेना, प्रो. एके कान्त्रू सहित विवि के छात्र मौजूद रहे।

किन्नरों को और अधिकार देने की मांग

shabnam mausi call third gender join politics.

सेमिनार में आयोजित वक्ताओं ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के किन्नरों के हक में फैसला आने के बाद निश्चित तौर पर किन्नर समाज को एक अलग पहचान मिली है, लेकिन अभी केंद्र व राज्य सरकारों की ओर से और सुविधाएं देने की जरूरत है। किन्नरों के अधिकार बढ़ाने के लिए कुछ अहम कदम उठाने की आवश्यकता है। आईएमएस यूनिसन विवि में लॉ विभाग की ओर से आयोजित सेमिनार में वक्ताओं ने यह बातें कही।

कौन हैं शबनम मौसी
शबनम बानो उर्फ शबनम मौसी देश की पहली किन्नर विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 2002 में मध्य प्रदेश की सोहागपुर सीट से चुनाव जीता था। राजनीति में आने से पहले शबनम ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने नृत्य का जलवा बिखेरा। फिल्म अमर अकबर एंथनी के गीत 'तैयबली प्यार का दुश्मन हाय-हाय' में उनका नृत्य काफी सराहा गया था। उनके जीवन चरित्र पर आशुतोष राणा की लीड भूमिका वाली फिल्म शबनम मौसी भी काफी चर्चाओं में रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed