फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexually Assault allegation on three Prisoner in pithoragarh jail

उत्तराखंड: जेल में बंद कैदी ने तीन कैदियों पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पत्र भेजकर लगाई न्याय की गुहार

Wed, 03 Apr 2019 10:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Apr 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Sexually Assault allegation on three Prisoner in pithoragarh jail
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ बंदीगृह में एक कैदी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़ित ने समाचार पत्रों को रजिस्टर्ड डाक से भेजे गए पत्र में कुछ कैदियों पर यौन शोषण और उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस पत्र की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बुधवार को मीडिया को रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र मिला।
विज्ञापन


न्यायाधीश को संबोधित इस पत्र में एक बंदी ने बंदीगृह के तीन कैदियों पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बंदीगृह में उसके साथ मारपीट की जाती है। बहुत काम कराया जाता है और उसे बहुत परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके घर से भी कोई मिलने नहीं आता है। कैदी ने पत्र में कहा है कि उसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रशासन इस पत्र की प्रमाणिकता सहित आरोपों की पुष्टि की जांच में जुट गया है।

बंदी का पत्र बाहर कैसे आया, इसकी भी जांच की जा रही है। पीड़ित बंदी के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धारचूला क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय यह बंदी गुमसुम रहता है। 

पहले भी बाहर आ चुका है बंदियों के नाम से एक पत्र 

पिथौरागढ़ बंदीगृह से पहले भी बंदियों के नाम से एक पत्र बाहर आया था जिसमें सोरगढ़ किला नहीं बनने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने बंदियों को मना लिया था। भूख हड़ताल की चेतावनी जिस बंदी ने दी थी उसने अत्यधिक दवाइयों का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाना पड़ा था।

चुनाव को लेकर ईवीएम, वीवीपैट मशीनों की सिलिंग का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को बंदीगृह जाकर जांच की जाएगी।
-तहसीलदार, केएस धौनी 

पत्र को उन्होंने व्हाट्सएप पर देखा है। इस पत्र में कितनी सच्चाई है, यह जांच से पता चलेगा। सीओ को आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए गए तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पत्र बंदीगृह से बाहर कैसे आया, इसकी भी जांच की जाएगी।
- रामचंद्र राजगुरु, एसपी पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed