फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sexual molestation with girl in uttarakhand roorkee

लड़की के इनकार पर युवकों को आया इतना गुस्सा कि परिजनों को भी नहीं बख्शा

Mon, 28 Jan 2019 09:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 28 Jan 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
sexual molestation with girl in uttarakhand roorkee
sexual assault

कॉलेज जाते समय चार युवकों ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की, लेकिन जब छात्रा ने विरोध किया तो युवकों ने उसके परजिनों को भी नहीं बख्सा।

विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपियों ने अभद्रता की। इतना ही नहीं आरोपियों ने छात्रा के घर पहुंचकर उसके और परिजनों के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक छात्रा के साथ शुक्रवार की सुबह कॉलेज जाते समय चार युवकों ने छेड़छाड़ की थी। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। परिजन चारों आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि छात्रा के परिजनों के शिकायत करने पर आक्रोशित युवकों ने छात्रा के घर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा और उसके परिजनों को बेरहमी से पीटने लगे। चीख पुकार सुनकर लोगों को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर चारों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पश्चिमी अंबर तालाब निवासी शेखर, आशु, अभिषेक और नरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed