फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual Assault with iit roorkee female assistant professor

रुड़की: उच्च शिक्षण संस्थान में रिसर्च स्कॉलर के साथ दुष्कर्म, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Apr 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault with iit roorkee female assistant professor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रुड़की एक उच्च तकनीकी शिक्षण संस्थान की रिसर्च स्कॉलर के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। लखनऊ में पीएचडी करने के दौरान युवती की आरोपी से मुलाकात हुई थी।

विज्ञापन


सजातीय होने पर उसने शादी करने की बात कही थी, लेकिन अब इनकार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को सिविल लाइंस कोतवाली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर युवती ने बताया कि वह वर्ष 2016 में लखनऊ स्थित एक संस्थान से पीएचडी कर रही थी।
विज्ञापन


इसी संस्थान में एक युवक भी पीएचडी कर रहा था। सजातीय होने पर उसकी युवक से अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद ही युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। सजातीय होने पर युवती ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचडी के बाद उसे रुड़की के एक उच्च शिक्षण संस्थान में फेलोशिप मिली जबकि युवक को दिल्ली में। युवक ने उसे कॉल कर बताया कि जिस संस्थान में उसे फेलोशिप मिली है, उसमें मेरा साक्षात्कार है। साक्षात्कार के बहाने पिछले साल 28 दिसंबर को युवक रुड़की आया था।

आरोप है कि संस्थान के गेस्ट हाउस में उसने कमरा लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोप है कि युवक ने कहा कि उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं हैं।

ज्यादा दबाव बनाने पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील यादव निवासी इंदौली, मनखोली, बलिया, उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्तमान में वह यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली में रहता है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली में बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed