फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault with Girl student in dehradun

देहरादून में छात्रा से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर हड़पे 50 हजार रुपए

Wed, 27 Mar 2019 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Sexual assault with Girl student in dehradun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

रायपुर क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शोहेब रूहानी (निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को टीम यूपी के लिए रवाना कर दी है।

विज्ञापन


छात्रा 12वीं कक्षा की है। बहला फुसलाकर आरोपी ने इससे दुष्कर्म कर डाला। उसी दौरान आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिए। उसके बाद से वह फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए महीनों तक छात्रा से शारीरिक शोषण करता रहा। 

विज्ञापन

मानसिक दबाव में आई छात्रा भी आरोपी की हर बात मानती चली गई। यहां तक कि पीड़ित छात्रा ने आरोपी की 50 हजार रुपये की मांग भी पूरी की। उसके बाद आरोपी और पैसे मांगने लगा। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने अपनी मां को व्यथा सुनाई।

मां की शिकायत पर पुलिस ने शोहेब रूहानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसने शोहेब के साथी आमिर से करतूत का विरोध जताया तो उसने भी उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच आरोपी भाग गया। रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम को अमरोहा भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed