फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault in Boarding schools case police Got two more Witness 

देहरादून बोर्डिंग स्कूल गैंगरेप: सामने आए दो और गवाह, सुनाई संवेदनहीनता की दर्दनाक कहानी

Wed, 31 Oct 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 31 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault in Boarding schools case police Got two more Witness 
rape

बोर्डिंग स्कूल में सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस को दो और गवाह मिले हैं। इनमें एक पीड़िता की क्लास टीचर और दूसरी कोर्स को-ऑर्डिनेटर है। दोनों ने ही स्कूल प्रबंधन के उच्चाधिकारियों की संवेदनहीनता की कहानी पुलिस के सामने बयां की है। पुलिस के दोनों के बुधवार को मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराएगी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते 16 सितंबर को सहसपुर थाना क्षेत्र के भाऊवाला स्थित एक बोर्डिंग स्कूल में दसवीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। घटना 14 अगस्त को हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि छात्रा का गर्भपात कराने और मामले को दबाने के आरोप में स्कूल की निदेशक, प्रिंसिपल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, उसकी पत्नी और आया को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दर्ज होंगे बयान

इसके बाद से सभी वयस्क आरोपी सुद्धोवाला जेल में और नाबालिग बाल सुधार गृह हरिद्वार में हैं। इस मामले में पुलिस ने कई वैज्ञानिक और लिखित व मौखिक साक्ष्यों को तफ्तीश में शामिल किया है। इसके क्रम में पीड़िता की क्लास टीचर और कोर्स को-ऑर्डिनेटर भी पुलिस के सामने आईं हैं। 

थानाध्यक्ष सहसपुर नरेश सिंह राठौर ने बताया कि दोनों का कहना है कि निदेशक ने उन पर भी मामले को छुपाने का दबाव बनाया था। साथ ही कहा था कि वे पीड़िता को भी समझाएं, किसी को यह बात नहीं बतानी है। राठौर ने बताया कि दोनों के अदालत में बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल चार्जशीट पर काम चल रहा है। जल्द ही यह तैयार कर समय से न्यायालय में पेश की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed