फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual Assault and Abortion with Girlfriend in name of Marriage in roorkee

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, फिर मसूरी लेजाकर की शादी, गर्भपात भी कराया

Thu, 17 Oct 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Oct 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault and Abortion with Girlfriend in name of Marriage in roorkee

उत्तराखंड के रुड़की में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। बाद में आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर धोखे से युवती से शादी भी कर ली।

विज्ञापन


करीब एक साल बाद बच्चा पैदा होने पर युवती को आरोपी के पहले से ही शादीशुदा होने का पता चला तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


यही नहीं आरोपी की पहली पत्नी, साले और ससुर समेत एक अन्य ने भी मारपीट की। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात कराने और अन्य चारों के खिलाफ मारपीट समेत धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह भगवानपुर क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती थी। करीब तीन साल पूर्व उसकी मुलाकात कंपनी में काम करने वाले ज्वालापुर निवासी एक शख्स से हुई। दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई।

इस बीच युवक ने बताया कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। साथ ही अभी तक अविवाहित है। इसी बीच युवक उसे घुमाने के बहाने मसूरी ले गया और एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने युवती की अंतरंग फोटो भी खींच ली। कुछ दिन बाद वह फिर युवती को मसूरी ले गया और एक मंदिर में शादी कर ली।

दोनों रुड़की स्थित एक अपार्टमेंट में रहने लगे। इसी बीच युवती गर्भवती हुई तो पति को बताया। इस पर वह आगबबूला हो गया और धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। युवती ने पति से अपने माता-पिता से मिलाने की बात कही तो वह बहाना बनाने लगा। इसी बीच वह दोबारा गर्भवती हो गई और इसी साल 29 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया।

इस दौरान उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। उसने विरोध किया तो पति ने मारपीट कर दी। आरोपी की पहली पत्नी, साले, पिता व अन्य ने कमरे पर आकर उसके साथ मारपीट की।

एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि ज्वालापुर निवासी आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है जबकि आरोपी के पिता, पहली पत्नी, ससुर और साले के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed