फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual Assault and Abortion Allegation on lekhpal by misleading Marriage in kashipur

उत्तराखंड: लेखपाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा, गर्भपात कराने का भी आरोप

Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Oct 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
Sexual Assault and Abortion Allegation on lekhpal by misleading Marriage in kashipur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के काशीपुर में एक युवती ने चंपावत में तैनात लेखपाल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का यह भी आरोप है कि लेखपाल ने दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

विज्ञापन


कहा कि शादी के लिए आरोपी उससे 25 लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा कि वह जसपुर के एक गांव में उसके रिश्ते की बात चलने पर वह युवक को देखने गई थी, वहां परिजनों से पता चला कि उसकी बात कहीं और चल रही है।
विज्ञापन


इस दौरान बातों बातों में उसके भाई ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसने खुद को पाटी (चंपावत) में लेखपाल पद पर तैनात बताया। कुछ दिन बाद उसने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद उनमें बातचीत होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर ही युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। आठ सितंबर 2018 को वह पहाड़ घूमाने के बहाने उसे भीमताल ले गया। वहां होटल में कमरा लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह उसे भीमताल बुलाता रहा और शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।

गर्भवती होने पर उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने अपने घरवालों को राजी करने की बात कही। उसने 12 जनवरी 2019 को भीमताल ले जाकर जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

कपिल का कहना है कि परिजनों ने कहीं ओर उसका रिश्ता तय कर दिया है। वे लोग शादी पर 25 लाख रुपये खर्च करेंगे। अगर, तुम इससे ज्यादा रकम खर्च कर सकती हो तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी लेखपाल युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed