फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket exposed in dharchula

मंदिर के पास चल रहा था 'गंदा' धंधा, हालत थी ऐसी कि शर्म से झुक गई पुलिस और लोगों की नजर

Sat, 23 Sep 2017 08:04 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Sep 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
sex racket exposed in dharchula
पकड़ी गई महिलाओं में दो नेपाली मूल की हैं

उच्च हिमालय क्षेत्र में पहली बार सेक्स रैकेट का मामला सामने आने के बाद से स्‍थानीय लोग और पुलिस सकते में हैं। शर्मनाक बात ये है कि यह गंदा 'धंधा' मंदिर के पास चल रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिथौरागढ़ जिले की सीमांत तहसील धारचूला में पुलिस ने गुरुवार को सेक्स रैकेट का खुलासा किया। वहीं छापेमारी के दौरान पकड़ी गई महिलाओं को देख पुलिस और लोगों की नजरें झुक गईं।
विज्ञापन


मामले में तीन महिलाओं सहित दो पुरुष गिरफ्तार किए गए हैं। पकड़ी गई महिलाओं में दो नेपाली मूल की हैं।

शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस हुई सक्रीय

sex racket exposed in dharchula
पकड़ गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया - फोटो : अमर उजाला
काफी समय से धारचूला में शिव मंदिर के आस-पास के लोग इस देह व्यापार से परेशान थे। महिला मंगल दल की शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रीय हुई और छापेमारी की कार्रवाई की।

कोतवाल ध्याण सिंह और एसआइ नरेंद्र अधिकारी ने शिव मंदिर के पास एक मकान में छापा मारकर तीन महिला और दो पुरुषों को दबोच लिया। सभी लोगों का कोतवाली ले जाया गया।

कोतवाल ने बताया कि पकड़ गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed