फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sewer line laid out in private land made by government money

सरकारी पैसे से प्राइवेट लैंड में बिछाई सीवर लाइन

Thu, 06 Apr 2017 11:02 AM IST
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून
नलिनी गुसाईं/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 06 Apr 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
Sewer line laid out in private land made by government money
सीवर - फोटो : demo pic

पेयजल निगम ने ओल्ड सर्वे रोड पर अमृत योजना से देहरादन में प्राइवेट लैंड पर सीवर लाइन बिछा दी। आरोप है कि एक अपार्टमेंट को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क से सीवर लाइन प्राइवेट लैंड में लाई गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इतनी दूरी तक सीवर लाइन बिछाने में करीब पांच से दस लाख रुपये तक खर्च आता है।

विज्ञापन


पेयजल निगम की ओर से ओल्ड सर्वे रोड पर हाल में ही सीवर लाइन बिछाई गई है। लेकिन विभाग ने यहां सड़क पर लाइन बिछाने के साथ ही अमृत योजना के बजट से ही निजी अपार्टमेंट की भूमि पर अंदर तक सीवर लाइन बिछाई है। सड़क से सीवर लाइन प्राइवेट लैंड में लाई गई और अपार्टमेंट के गेट पास सीवर का चैंबर बनाया गया।
विज्ञापन


जबकि, प्राइवेट लैंड में सीवर लाइन लाने का काम अपार्टमेंट वालों को खुद करवाना चाहिए। यही नहीं मुख्य सड़क पर सीवर लाइन डालने के बाद विभाग की ओर से गड्ढों का ठीक से भरान भी नहीं किया गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बुधवार को भी यहां गड्ढे में एक बस धंस गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राइवेट लैंड पर सीवर लाइन डालने का मामला संज्ञान में नहीं है। ऐसा किस स्तर पर हो गया, मामले को दिखवाया जाएगा। सीवर भरान सही तरीके से कराने के लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
- सुजीत कुमार विकास, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed