{"_id":"16beeca2e22cf526e6773bdb3e87a5b7","slug":"sewer-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड्डियां चटका रहे हैं ऊंचे सीवर चेंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड्डियां चटका रहे हैं ऊंचे सीवर चेंबर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Apr 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सेवलाकलां रोड इलाके में रहने वाले मनोज आहूजा सड़क बनने के बाद बने सीवर चेंबर से टकराकर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
दो दिनों तक महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती रहे। कान में कई टांके आए। पत्नी तानिया कहती हैं, डॉक्टर ने एक महीने का बेड रेस्ट बोला है।
पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'
विज्ञापन
लक्ष्मण चौक पर मसाले की शॉप है, जिसे मनोज ही देखते हैं। अब नोएडा से बेटे को दुकान देखने के लिए बुलाना पड़ा।
सेवलाकलां रोड बनने के बाद छोड़े गए बेढंगे सीवर चेंबर लोगों की जान पर बन आए हैं। सीवर लाइन खुदाई के बाद चेंबर इतने ऊंचे कर दिए गए, जिससे लोगों को रास्ते से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन
पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी
इलाके के प्रदीप दुग्गल ने बताया कि यह मेरा रोज का रास्ता है। यहां से होते अपने ईंटों के भट्टे तक पहुंचते हैं।
प्रदीप के मुताबिक ऐसा काम करने और कराने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। मेरे सामने कई लोग यहां गिरकर चोटिल हुए। कम से कम रोड के हिसाब से सीवर चेंबर बनाए जाने थे।
पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'
रोड से थोड़े ऊंचे चेंबर बनाने को कहा गया था, ताकि बाद में रोड बने तो चेंबर ढके नहीं। काम होने के बाद देखा नहीं है। चेंबर इतने ऊंचे हो गए हैं कि लोगों को परेशानी हो रही है तो इसे तुरंत सही कराया जाएगा।
- प्रभात राज, डिप्टी प्रोग्राम डाइरेक्टर, एडीबी