फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sewage water will flow in Ganga till one month in haridwar 

यहां एक महीने तक सीधे गंगा में ही बहाया जाएगा सीवर का गंदा पानी, पीछे है ये वजह

Fri, 28 Dec 2018 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Dec 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Sewage water will flow in Ganga till one month in haridwar 
गंगा में डाला जा रहा सीवर का पानी - फोटो : demo

एक तरफ जहां गंगा की अविरलता को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं यहां पर एक महीने तक गंगा में ही सीवेज छोड़ा जाएगा। भीमगोड़ा से हरकी पैड़ी तक सीवर की मुख्य लाइन डालने और सीवर पंपिंग स्टेशनों के पंप बदलने के कारण एक महीने तक सीवर को सीधे गंगा में बहाया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह से भीमगोड़ा नाला से भी सीवर हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड में जा रही गंगा की अविरलधारा में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में हरकी पैड़ी से मायापुर तक गंगा में डुबकी लगाना और आचमन लेना हानिकारक हो सकता है। ललतारौ नाला से कई दिन से सीवर गंगा में बहाया जा रहा है। 
विज्ञापन


निर्माण एवं अनुरक्षण शाखा (गंगा) को तुलसी चौक से ब्रह्मपुुरी के पंपिंग स्टेशन की और भीमगोड़ा नई बस्ती के पंपिंग स्टेशन की पुरानी मुख्य सीवर लाइन को नई लाइन से जोड़ना है। इसके साथ ही चार पुराने सीवरेज पंपिंग स्टेशनों को एक महीने तक के लिए बंद किए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नमामि गंगे में भीमगोड़ा के पुराने पंपिंग स्टेशन, भीमगोड़ा नाला के पंपिंग स्टेशन, ब्रह्मपुरी और मायापुर के सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पंप बदलने और क्षमता बढ़ाने का काम कराया जाना है। इसलिए उनको बंद रखा जाएगा। धर्मनगरी का यह सबसे महत्वपूर्ण हृदय क्षेत्र है।

कार्यदायी संस्था ने इन कार्यों को पूर्ण कराने के लिए शट डाउन भी ले लिया है। इन चार पंपिंग स्टेशनों के पंप बदलने का काम पूरा होने के बाद कई अन्य पुराने हो चुके पंपों को भी बदलने की योजना है।

तुलसी चौक से शिवमूर्ति और चित्रा टाकीज की गली से श्रवणनाथ नगर को घुमाते हुए ललतारौ नाला पार कर नई राइजिंग मेन लाइन ब्रह्मपुरी पंप तक डाली जा चुकी है। जिसको पंप बदलने के बाद जोड़ने का काम किया जाना है।

जबकि भीमगोड़ा के दो सीवरेज पंपिंग स्टेशनों को एक नई सीवर लाइन डालकर जोड़ा जाना है। भीमगोड़ा अंदर की लाइन तो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है जिसको बदलने का काम भी शुरू करा दिया गया है।  

तुलसी चौक से ब्रह्मपुरी की राइजिंग मेन डाली जा चुकी है। भीमगोड़ा से हरकी पैड़ी तक 800 मीटर राइजिंग मेन लाइन डालने का काम शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही नमामि गंगे योजना में पुराने सीवरेज पंपिंग स्टेशनों के पंप बदलने और क्षमता वृद्धि का कार्य भी कराया जाना है। जिस कारण पंपिंग स्टेशनों को बंद करना पड़ेगा। 
- आरके जैन परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण शाखा (गंगा) हरिद्वार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed