फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Several officer posts vacant in the Education Department; preparations for transfers underway.

Dehradun News: शिक्षा विभाग में अफसरों के कई पद खाली, तबादलों की तैयारी

Mon, 29 Jun 2026 01:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Several officer posts vacant in the Education Department; preparations for transfers underway.
देहरादून। शिक्षा विभाग में कई अधिकारियों के तबादलों की तैयारी है। तबादलों के लिए विभागीय प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने इस पर अनुमोदन के लिए फाइन विभागीय मंत्री के पास भेजी है। मंत्री के अनुमोदन के बाद तबादलों का आदेश जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में अधिकारियों के कई पद खाली हैं, सोमवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल सती भी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जबकि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का पद पिछले काफी समय से खाली है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ.मुकुल सती के पास इसका अतिरिक्त प्रभार है। उनके पास समग्र शिक्षा में अपर राज्य परियोजना निदेशक का पद भी है। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद विभाग में निदेशक के तीन में से दो पद खाली हो जाएंगे। जबकि अपर राज्य परियोजना निदेशक का पद भी खाली हो जाएगा। विभाग में अपर निदेशक के 10 में से पांच पद और संयुक्त निदेशक के 23 में से अधिकतर पद खाली हैं। ऐसे में शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ ही जिलों के कई अधिकारियों को इधर से उधर किए जाने की तैयारी है। उच्च स्तर पर अधिकारियों की कमी की वजह से कुछ जूनियर अधिकारियों को भी प्रभारी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed