फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven-years-imprisonment-person- tried-rape-girl

Dehradun News: युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले को सात साल की कैद

Thu, 27 Apr 2023 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Seven-years-imprisonment-person- tried-rape-girl
युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के दोषी को न्यायालय ने सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। स्पेशल फास्ट ट्रैक जज पंकज तोमर की अदालत ने दोषी पर 26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से 20 हजार रुपये पीड़िता को देने होंगे।
विज्ञापन




शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि कालसी थाने में एक युवती ने 20 फरवरी 2018 को मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने बताया था कि उसकी मां स्कूल में भोजन माता का काम करती हैं। 19 फरवरी 2018 को उनकी मां की तबीयत खराब थी। ऐसे में उसकी मां ने युवती को ही खाना बनाने के लिए स्कूल में भेज दिया था। युवती स्कूल में खाना बनाकर वापस लौट रही थी तो क्षेत्र के ही रहने वाले रूप सिंह ने उसे रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन




रूप सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म करना चाहा। इस दौरान उसने युवती को दांतों से काट भी लिया। युवती ने शोर मचाया तो क्षेत्र के कई लोग उसे बचाने के लिए आ गए। दो महिलाओं ने उसे रूप सिंह से बचाया। पुलिस ने इस शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और अगले दिन रूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में ट्रायल के दौरान आठ गवाह पेश किए गए। इनमें से दो चश्मदीद गवाह भी थे। डॉक्टरों ने युवती के शरीर पर आठ चोट के निशान होने की पुष्टि की। जिस पर अदालत ने बुधवार को रूप सिंह को दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed