फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven Students Missing during going to Home From ITI Barkot after Snowfall

बर्फबारी के बीच आईटीआई बड़कोट से घर के लिए निकले सात छात्र जंगल में भटके, एसडीआरएफ खोज में जुटी

Fri, 10 Jan 2020 08:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Seven Students Missing during going to Home From ITI Barkot after Snowfall
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप पर अवरुद्ध पड़ा है। इसके चलते बड़कोट आईटीआई से पैदल ही अपने घरों के लिए निकले सात छात्र पोल गांव और राड़ी के बीच जंगल में भटक गए हैं।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग ने इन छात्रों की खोजबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक इन छात्रों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। हालांकि इनसे दूरभाष पर संपर्क हो रहा है। इन छात्रों में से एक छात्र की तबीयत ठंड के कारण बिगड़ गई है। जबकि दो छात्र इनसे अलग कहीं और भटक गए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़कोट आईटीआई के छात्र चिन्यालीसौड़ निवासी दीपक ने बताया कि आजकल बर्फबारी के चलते वह अपने घरों को लौट रहे थे। उनके साथ प्रहलाद, सूरज, शुभम, विशाल, राजन और अनुज सेमवाल भी बड़कोट से अपने घरों के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरकाशी की ओर पहुंचने के लिए यमुनोत्री हाईवे राड़ी टॉप में बर्फ से अवरुद्ध होने के कारण उन्हें बड़कोट से कोई वाहन नहीं मिला। तब उन्होंने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे पैदल ही उत्तरकाशी की ओर चलना शुरू कर दिया। 

जंगल के रास्ते में भी भारी बर्फ बिछी होने के कारण वह रास्ता भटक गए। वर्तमान में वह पोल गांव और राड़ी टॉप के बीच मुराल्टा के जंगल में कहीं फंसे हुए हैं। आस-पास कोई गांव या आबादी नहीं होने के कारण उन्हें रहने के लिए भी कोई जगह नहीं मिल पा रही है।

कड़ाके की ठंड के कारण उनके साथी अनुज सेमवाल की तबीयत बहुत बिगड़ गई है। जबकि विशाल और राजन उनसे आगे निकल गए हैं। जिनके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं है। उन्होंने बताया कि जंगल में भटकने पर उन्होंने विभिन्न माध्यमों से प्रशासन तक अपने फंसे होने की सूचना पहुंचा दी है। लेकिन अभी तक उन तक मदद नहीं पहुंची है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि राड़ी टॉप के आसपास जंगल में छात्रों के फंसे होने की सूचना मिली है। पुलिस, एसडीआरएफ एवं आपदा प्रबंधन की टीमों को मौके के लिए रवाना किया गया है। इन छात्रों की खोजबीन कर रेस्क्यू की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed