फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven nomination canceled in dehradun

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः 687 उम्मीदवार मैदान में, 35 नामांकन रद्द

Tue, 31 Jan 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 31 Jan 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
seven nomination canceled in dehradun
- फोटो : file photo

प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों के लिए आए कुल 720 नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रदेश भर में कुल 35 नामांकन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के अभाव एवं अन्य त्रुटियों के चलते निरस्त हो गए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हरीश रावत के किच्छा विधानसभा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के सहसपुर विधानसभा में किए गए नामांकन के खिलाफ की गई आपत्तियां भी निर्वाचन अधिकारियों द्वारा निरस्त कर दी गईं। चंपावत और बागेश्वर जनपद की विधानसभा सीटों में एक भी नामांकन निरस्त नहीं हुआ।
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से मिली सूचना के मुताबिक, नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब मैदान में 687 उम्मीदवार रह गए हैं। जांच के दौरान उत्तरकाशी के यमुनोत्री विस में एक, चमोली की बदरीनाथ व कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक-एक, टिहरी के घनसाली व देवप्रयाग में एक-एक, देहरादून की सहसपुर विस में दो, धर्मपुर में चार, रायपुर में एक, कैंट में एक, मसूरी में एक और डोईवाला में एक नामांकन निरस्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार जनपद के ज्वालापुर में एक,  भगवानपुर में एक, रूड़की में दो, खानपुर में एक और हरिद्वार ग्रामीण में एक नामांकन पत्र रद्द  किया गया। पौड़ी जनपद की कोटद्वार विस में एक, पिथौरागढ़ जनपद की धारचूला में एक और डीडीहाट में एक पर्चा निरस्त हुआ।


अल्मोड़ा द्वारहाट में दो, नैनीताल जिले की लालकुआं विस से एक, हल्द्वानी में एक, कालाढुंगी में  एक, रामनगर विस में एक नामांकन रद्द हुआ। ऊधमसिंह नगर की गदरपुर,  किच्छा,  सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा में एक-एक नामांकन पत्र रद्द हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed