{"_id":"58110ff14f1c1b2f77bc45d2","slug":"seven-new-dengue-patient-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में सामने आए डेंगू के सात नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में सामने आए डेंगू के सात नए मामले
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 27 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
dengue
- फोटो : Demo Pic
राजधानी में बुधवार को डेंगू के सात नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 1277 हो चुकी है। इनमें से दो मरीजों की डेंगू के चलते मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय से प्राप्त अपडेट के अनुसार बुधवार को कुल 182 सैंपल की जांच की गई, जिसमें से सात में डेंगू की पुष्टि हुई।
इसमें राजीव नगर, रेसकोर्स, इंदिरा कॉलोनी, सेवला कलां, ऋषिकेश, हरिद्वार और सहारनपुर का एक-एक मरीज शामिल है। प्रभारी सीएमओ डा. वाईएस थपलियाल के अनुसार, कुल 34694 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से 1277 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन