फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Heli Service Fraud Heli booking case registered on the complaint of Pune resident victim

Dehradun: केदारनाथ धाम की हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर ठगी, पुणे निवासी पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Feb 2025 12:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 12:05 PM IST
सार

केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर पुणे की रहने वाले एक व्यक्ति से ठगी की गई। शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Kedarnath Heli Service Fraud Heli booking case registered on the complaint of Pune resident victim
केदारनाथ हेली सेवा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ धाम जाने के लिए हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर सात लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने पुणे निवासी पीड़ित की शिकायत पर अनुराग उनियाल नाम के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि पुणे के रहने वाले शीतल विजय परदेसी ने शिकायत की है। शीतल अपने परिवार के साथ पिछले साल केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए जाने वाले थे। उन्होंने मई 2024 में अनुराग उनियाल नाम के व्यक्ति से संपर्क किया। उसने शीतल को बताया कि उसकी भावना हिमालयन नाम की हेलिकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की कवायद, नए कनेक्शन पर भी पुराना मीटर राशि रिचार्ज में होगी समायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उसने पूरे परिवार का खर्च सात लाख रुपये बताया। यह राशि शीतल परदेसी ने अनुराग उनियाल के खाते में डाल दी, लेकिन उसने तय तिथि पर उन्हें यात्रा नहीं कराई। इसके बाद उससे रकम वापस मांगी तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। अब तक वह उन्हें टालता ही आ रहा था। ऐसे में अब शीतल परदेसी ने शिकायत की, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed