उत्तराखंड: कांवड़ियों पर भारी गुजरा रविवार, सात कांवड़ियों की मौत, एक गंगनहर में डूबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रियों के लिए रविवार का दिन भारी रहा है। अलग-अलग दुर्घटनाओं में छह पुरुष और महिला कांवड़ यात्री की मौत हो गई। वहीं एक यात्री गंगनहर में डूबकर लापता हो गया, जबकि दो कांवड़िए इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है।
लक्सर क्षेत्र के अंतर्गत बहादरपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हुए बाइक सवार दो कांवड़ियों की रुड़की के सिविल अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान राकेश और संदीप, दोनों निवासी कुटनी, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। रुड़की और कलियर क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क पर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई।
इनमें एक की पहचान अमन (25 वर्ष) पुत्र पुष्पेंद्र निवासी कुसुमखेड़ा, मवाना रोड, मेरठ केरूप में हुई है। एक अन्य घटना में पहाड़गंज दिल्ली निवासी अभिषेक पांव फिसल जाने से गंगनहर में डूब गया।
पुलिस प्रशासन भी सकते में
उसका पता नहीं चल सका है। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में गंगनहर में डूबने से एक कांवड़िए की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रविवार तड़के ट्रेन की छत पर चढ़े दो कांवड़िए इलेक्ट्रिक लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
घायल कांवड़ियों की पहचान सतीश (26) पुत्र प्रकाश निवासी गांव जावली थाना लोनी जिला गाजियाबाद और रवि तोमर (30) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव सिरसाना जिला बागपत के रूप में हुई है।
टिहरी जिले के कंडीसौड़ क्षेत्र में बाइक सवार कांवड़ यात्री बाइक से नीचे गिर पड़ा। हेलमेट नहीं होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक निशांत (23) पुत्र रामवीर मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। वह अपने साथी के साथ गंगा जल लेने गंगोत्री जा रहा था।