फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   seven hundred CCTV camera will stablish in uttarakhand jail

उत्तराखंड की जेल होंगी हाईटेक, बढ़ेगा ‘तीसरी आंख’ का पहरा

Tue, 23 May 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 May 2017 01:08 PM IST
विज्ञापन
seven hundred CCTV camera will  stablish in uttarakhand jail
cctv

प्रदेश की जेलों में अब अंदर और बाहर की हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी, क्योंकि जेल प्रशासन जल्द ही दस जेलों में 700 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। खासतौर से अपराधियों से मिलने आने वाले संदिग्ध लोगों के अलावा बंदी रक्षकों द्वारा ली जाने वाली तलाशी भी कैमरे की नजर में ही होगी।

विज्ञापन


जेलों से अपराध संचालित होने की घटनाएं किसी से छिपी नहीं हैं। जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी के इशारे पर रुड़की कारागार में चीनू पंडित पर जानलेवा हमला किया गया था।
विज्ञापन


वहीं, अमित भूरा ने पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से फरार होने की पूरी साजिश जेल में रहते हुई ही रची थी। इस समय सुनील राठी, चीनू पंडित और संजीव जीवा से जुड़े कई अपराधी जेल में बंद हैं। हत्या की सुपारी और रंगदारी मांगने जैसी घटनाएं अक्सर प्रकाश में आती रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवेदनशीलता के मद्देनजर जेलों में पहले भी सीसीटीवी कैमरे लगाए थे, लेकिन संख्या पर्याप्त नहीं थी। ऐसे में पूरी जेल की निगरानी करना मुमकिन नहीं है। देहरादून और हरिद्वार में सिर्फ पांच से लेकर छह कैमरे चालू हालत में हैं, लेकिन इनकी भी नियमित रूप से मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।

कई जेलों में रख-रखाव न होने के कारण कै मरे खराब हो गए। इस बार जेल प्रशासन व्यापक स्तर पर कैमरे लगाने की तैयारी में है। इस बार कैमरों के लिए पांच करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है। देहरादून और हरिद्वार के अलावा, रुड़की, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, चमोली, सितारगंज समेत दस जेलों में जुलाई माह तक 700 कैमरे लगाने का टारगेट है। 


पुलिस महानिरीक्षक पीवीके प्रसाद ने बताया‌ कि जेल प्रदेश की 10 जेलों में जल्द 700 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ उन्हें आधुनिक बनाने की तैयारी है। कैमरों के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि फुटेज का नियमित रूप से अवलोकन करने के साथ उसके रख-रखाव में किसी तरह की कोताही न बरती जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed