{"_id":"66b162f8989a4ae511088c37","slug":"seven-days-ultimatum-has-been-given-to-remove-illegal-dehradun-news-c-5-1-drn1030-471495-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून स्टेशन के बाहर अवैध पार्किंग हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iएडीआरएम के आदेश पर टैक्सी एसोसिएशन को नोटिस जारीI
दून रेलवे स्टेशन के बाहर से अवैध पार्किंग हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। एडीआरएम राकेश सिंह के आदेश पर टैक्सी एसोसिएशन को नोटिस जारी किया गया है। सात दिन में पार्किंग नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
दरअसल, रेलवे स्टेशन में अंदर जाने से पहले ही सड़क के किनारे अवैध रूप से वाणिज्यिक वाहनों की पार्किंग रहती है। इस पार्किंग के खिलाफ कई बार पूर्व में शिकायतें की गईं, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। पार्किंग की वजह से रेलवे के अधिकृत पार्किंग ठेकेदार को तो नुकसान हो रही रहा है साथ ही यातायात भी प्रभावित होता है। करीब एक महीने पूर्व सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। उन्होंने स्वयं इस पार्किंग की वीड़ियो बनवाई थी। उन्होंने मामले में स्टेशन अधीक्षक को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए थे। एक दिन पूर्व एडीआरएम राकेश सिंह ने स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार को अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।