फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven Car swept during Canal overflow in dehradun after heavy rainfall

देहरादून: देर रात बारिश से उफान पर आए नाले के तेज सैलाब में बहीं सात कारें, घर की दीवार ढही

Mon, 16 Sep 2019 08:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2019 08:14 AM IST
विज्ञापन
Seven Car swept during Canal overflow in dehradun after heavy rainfall
तेज सैलब में बही कार - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में शनिवार रात को रायपुर क्षेत्र में तेज बारिश से नाले उफान पर आ गए। इस दौरान सुंदरवाला की ओर पहाड़ी से पानी का तेज बहाव आ गया। देखते ही देखते पानी ने सैलाब का रूप ले लिया।  इस दौरान एक घर की दीवार ढह गई। इसके साथ ही गेट भी पानी के बहाव में उखड़कर बह गया। 

विज्ञापन


वहीं इस दौरान उस क्षेत्र में खड़ी सात कारें बह गई। वहीं बारिश और बिजली की तेज आवाज से लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाके में रूट डाइवर्ट कर पानी में बही गाड़ियों को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि पानी के बहाव के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सड़कों पर पानी आ जाने से कुछ देर के लिए यातयात भी प्रभावित रहा। 

विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से थल-मुनस्यारी सड़क बंद, 100 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त

नाचनी से डेढ़ किमी आगे नया बस्ती में थल-मुनस्यारी मार्ग शनिवार रात पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर आ गिरा। इससे मार्ग का करीब सौ मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। लोग वाहन बदलकर गंतव्य को गए।

पहाड़ी से लगातार मलबा गिर रहा है, जिससे लोगों को पहाड़ चढ़कर क्षतिग्रस्त हिस्से को पार करना पड़ रहा है। लोनिवि के अवर अभियंता विनीत सैनी अधिकारी सोमवार को सड़क खुलने की बात कह रहे हैं।

भूस्खलन क्षेत्र रातीगाड़ में हल्के वाहनों के लिए सड़क खुल गई है। मौसम विज्ञान ने 16 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने चेतावनी को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed