फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven arrested for stealing battery and goods from vehicles

वाहनों से बैटरी और निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी

Tue, 01 Mar 2022 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for stealing battery and goods from vehicles
चोरों ने पटेलनगर क्षेत्र में वाहनों से बैटरी और निर्माणाधीन मकानों से सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई जगहों से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाल रविंद्र यादव ने बताया कि सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चमोली, शबिस्ता जबी निवासी श्रद्धा एन्क्लेव सेवला कलां और हरीश वादवा निवासी राजेंद्र नगर कौलागढ ने अलग-अलग तहरीरें दी थीं। जिनमें वाहनों से बैटरी, निर्माणाधीन मकानों से बिजली के तार, सरिया सहित अन्य सामान चोरी करने की जानकारी दी गई थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान करीब 38 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया। इसके अलावा पूर्व में टप्पेबाजी, चोरी की घटनाओं में शामिल में आरोपियों का सत्यापन किया गया। कई सुराग हाथ लगे। 28 फरवरी को कुछ संदिग्ध व्यक्ति कारगी, ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य स्थानों में घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग कराना शुरू की। एक कार को रोक कर उसमें सवार सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से कब्जे से दो लोहे के जैक, कॉपर का जला तार लगभग एक किलो, लोहे का पाना, वाहनों की बैटरी, चार किलो बिजली की तार (कटपीस), 13 सरिया और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की गई। आरोपी शाहिब, नफीस निवासी छोटी मस्जिद मेहूवाला, शाकिब इशाक निवासी आजाद कालोनी आईएसबीटी, शाहिल निवासी गुप्ता कालोनी, रजनीश ग्राम दैधनौर थाना नकुड सहारनपुर, शाहरुख निवासी माही ग्रांड मच्छी मोहल्ला थाना सिविल लाइन रुड़की, शानू उर्फ शाहरुख निवासी रामपुर चुंगी ग्रीन पार्क कॉलोनी रुड़की, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed