{"_id":"5756e6e44f1c1ba26e9c518b","slug":"set-top-box-in-india-village-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गांवों में भी लगेंगे सेट टॉप बॉक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गांवों में भी लगेंगे सेट टॉप बॉक्स
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 07 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
सेट टॉप बॉक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी क्षेत्रों के बाद अब देश के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में भी सेट टॉप बॉक्स लगाए जाएंगे। इसके लिए 31 दिसंबर 2016 कटऑफ डेट रखी गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की केंद्रीय सचिव आर जया ने यह बात दून में केबल टीवी डिजिटलाइजेशन पर आयोजित कार्यशाला में कही।
विज्ञापन
मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हुई कार्यशाला में उन्होंने कहा कि केबल टीवी डिजिटलाइजेशन का काम चार फेज में किया जा रहा है। पहले फेज में देश के चार प्रमुख शहरों को लिया गया। दूसरे फेज में 38 शहर और तीसरे में समस्त शहरी क्षेत्र शामिल किए गए। शहरी क्षेत्रों में अब तब 94 फीसदी ही डिजिटलाइजेशन हो पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इससे संबंधित 40 मामले कोर्ट में लंबित होने से इसमें अब तक शत प्रतिशत सफलता नहीं मिल पाई है। केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कहा कि चौथे फेज में ग्रामीण क्षेत्रों को लिया गया है।
विज्ञापन
अपर आयुक्त कर हंसा दत्त पांडे ने कहा कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक केबल टीवी डिजिटलाइजेशन का काम पूरा होगा। इसके माध्यम से 880 चैनल देखे जा सकते हैं। कार्यशाला में कर आयुक्त दिलीप जावलकर, एडीएम झरना कमठान, उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
दबाव में बंद नहीं किया जा सकता कोई चैनल
केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कहा कि प्रोग्राम कोड एवं एडवरटाइजमेंट कोड के उल्लंघन पर ही किसी चैनल के प्रसारण पर रोक लगाई जा सकती है। किसी और दबाव में चैनल का प्रसारण नहीं रोका जा सकता।