{"_id":"6026d9dd8ebc3ee9421c1141","slug":"service-of-the-people-should-be-the-aim-of-public-servants-koshari-mussoorie-news-drn370625293","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सेवा होना चाहिए लोक सेवकों का उद्देश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सेवा होना चाहिए लोक सेवकों का उद्देश्य
विज्ञापन
एलबीएस अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिह कोश्यारी।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक (एलबीएस) अकादमी में शुक्रवार को 122वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 14 राज्यों के 59 सिविल सेवा अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि लोक सेवकों का एकमात्र उद्देश्य लोगों की सेवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अभिमान से ऊपर उठकर समाज और देश के हित में कार्य करना चाहिए। कोश्यारी ने कहा कि अधिकारी संविधान में निहित सभी कर्तव्यों को पूरा करने के साथ ही देश के विकास के लिए अथक प्रयास करें। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि मसूरी का वातावरण पवित्र है, यहां से जाने के बाद सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करें। कार्यक्रम में राज्यपाल कोश्यारी ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमेशा विचार संतुलित होने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आगे बढ़ने के लिए मजबूती मिलती है।
इस मौके पर एलबीएस एकेडमी के निदेशक संजीव चौपड़ा ने प्रतिभागियों को सलाह दी कि न्यू इंडिया बनाने की जिम्मेदारी सिविल सेवकों के पास है। सभी लोक सेवकों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनहित के कार्यों को करना चाहिए। इस मौके पर राज्यपाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए।