फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Serious patients will get ICU facility in Coronation

गंभीर मरीजों को अब कोरोनेशन अस्पताल में मिलेगी आईसीयू की सुविधा

Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Serious patients will get ICU facility in Coronation
जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे गंभीर मरीजों को अब दून अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की सुविधा मिलने के साथ ही जिला अस्पताल कोरोनेशन में भी आईसीयू की सुविधा मिलेगी। कोरोनेशन अस्पताल में 30 जून से न सिर्फ आईसीयू संचालित करने की तैयारी है, बल्कि गंभीर मरीजों को भर्ती करने के साथ ही उनका इलाज भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार उप्रेती ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर कोरोनेशन अस्पताल में आईसीयू संचालित करने को लेकर 10 प्रशिक्षित स्टाफ नर्स समेत कई कर्मचारियों की तैनाती की भी मांग की है। बताया कि अस्पताल में आईसीयू संचालित करने के साथ गंभीर मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल दून अस्पताल में ही गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिल रही है, लेकिन दून अस्पताल में गंभीर मरीजों की संख्या बहुत अधिक होने से कई बार मरीजों को एम्स ऋषिकेश के साथ ही दूसरे निजी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जो मरीजों के लिए परेशानी का सबब बनने के साथ उनकी जेब पर भी भारी पड़ता है।
विज्ञापन

गंभीर मरीजों को आईसीयू की सुविधा मिल सके, इसके लिए कोरोनेशन में आईसीयू बनाया गया है, लेकिन संचालित न होने से यहां अभी फिलहाल मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। पिछले दिनों जब विभागीय मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया, तो उन्होंने कोरोनेशन अस्पताल में आईसीयू संचालित नहीं करने को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए जल्द संचालित करने का आदेश दिया था। विभागीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल में आईसीयू को संचालित करने की तैयारी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोनेशन अस्पताल में आईसीयू बनकर तैयार है। आईसीयू में प्रशिक्षित स्टाफ नर्स और तमाम पैरामेडिकल की तैनाती के साथ ही गंभीर मरीजों को भर्ती कर उनके इलाज की भी प्रक्रिया 30 जून से शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed