फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sent a memorandum to the members of the State Level Bonded

Dehradun News: श्रमिकों ने समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए भेजा ज्ञापन

Mon, 01 Jul 2024 03:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Sent a memorandum to the members of the State Level Bonded
लखवाड़ बाध परियोजना में कार्यरत श्रमिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर राज्यस्तरीय बंधुआ श्रमिक स्थाई सतर्कता समिति के सदस्य और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भेजा। इसके माध्यम से श्रमिकों ने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन




रविवार को भेजे ज्ञापन में बताया कि लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिक लार्सन एंड टूब्रो की सहायक कंपनी स्टार एक्स के साथ श्रमिक के तौर पर कार्य कर रहे हैं। उनको कार्य करते लगभग एक वर्ष हो गया है। बताया कि श्रमिकों को दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि श्रमिकों की मेस में रसोइए की व्यवस्था और गैस सिलिंडर का पैसा कंपनी से दिलवाया जाए। मेस में खाना खाने के लिए पृथक रूप से जगह बनाई जाए। कार्यस्थल पर आराम कक्ष की व्यवस्था होनी चाहिए और पीने के स्वच्छ पानी की व्यवस्था आदि मांग की।
विज्ञापन


सदस्य राज्यस्तरीय बंधुआ श्रमिक स्थाई सतर्कता समिति जगमोहन सिंह चौहान ने बताया कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी और शीघ्र समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में अंकित पुंडीर, रविंद्र बिष्ट, रोशन, भरत सिंह, जसवीर, शेर सिंह, अंकित तोमर, गोविंद राम, आशु, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed