{"_id":"69eef51a3908721528033e9b","slug":"sensitive-kedartal-size-is-continuously-increasing-a-team-will-soon-visit-to-assess-situation-kedarnath-news-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: लगातार बढ़ रहा है संवेदनशील केदारताल का आकार, जल्द स्थिति जानने जाएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: लगातार बढ़ रहा है संवेदनशील केदारताल का आकार, जल्द स्थिति जानने जाएगी टीम
Mon, 27 Apr 2026 01:41 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:41 PM IST
सार
संवेदनशील केदारताल का आकार लगातार बढ़ता जा रहा है। जल्द स्थिति जानने टीम केदारताल रवाना होगी।इस झील की सैटेलाइट से जानकारी मिली है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : X @byadavbjp
विस्तार
संवेदनशील केदारताल की स्थिति जानने के लिए जल्द एक टीम रवाना होगी। आपदा प्रबंधन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। राज्य में कई हिमनद झीलें संवेदनशील हैं। इनमें कई झीलों को स्थलीय निरीक्षण आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से गई विशेषज्ञों की टीम कर भी चुकी है। इन झीलों में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस काम का नोडल विभाग वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान को बनाया गया है। इसी संस्थान में हाल में हुए एक कार्यक्रम में आए राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी) के निदेशक संजय चौहान ने बताया था कि केदारनाथ झील संवेदनशील है, इसका आकार बढ़ रहा है। उन्होंने इसकी नियमित निगरानी की बात भी कही थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Heatwave: पहली बार हुई लू के चलते देहरादून में स्कूलों की छुट्टी, आमतौर पर बारिश-सर्दी में किया जाता है अवकाश
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार इस झील की सैटेलाइट से मिली जानकारी है। अब मौके पर पहुंच कर वहां की स्थिति का पता किया जाना है। ऐसे में उसे पता करने के लिए टीम को भेजा जाएगा। इस संबंध में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस झील से जुड़ी जानकारी है। इसके अध्ययन के लिए जल्द ही एक की टीम को भेजा जाएगा। स्थलीय निरीक्षण से और भी जानकारी मिल सकेगी। इस टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे के कदम उठाए जाएंगे।