फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sensation: Elephant ran after women who had gone to collect wood

सनसनी : लकड़ी लेने गई महिलाओं के पीछे दौड़ा हाथी

Mon, 30 Dec 2024 06:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
Sensation: Elephant ran after women who had gone to collect wood
- मटक माजरी बीट में आबादी के आसपास हाथी की दस्तक
विज्ञापन

फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। तिमली रेंज की मटक माजरी बीट में शिमला बाईपास मार्ग से सटे संरक्षित वन क्षेत्र में लकड़ी लेने गई कुंजा गांव की महिलाओं को हाथी ने दौड़ा लिया। हाथी के आबादी क्षेत्र से सटे जंगल के किनारे तक आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का वातावरण बना हुआ है। उधर, वन विभाग ने हाथियों की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी जंगल की ओर नहीं जाने व सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है।
कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज में डेरा जमाए हाथियों के दल का एक हाथी सोमवार की सुबह मटक माजरी बीट के संरक्षित वन क्षेत्र के किनारे तक आ गया। इस दौरान घास व लकड़ी आदि एकत्रित करने के लिए जंगल की ओर जा रही महिलाओं को हाथी ने दौड़ा लिया। महिलाओं के शोर मचाने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। उधर हाथी जंगल के किनारे तक आने के बाद वापस लौट गया। स्थानीय निवासी साजिद, महेंद्र, राजू, राहुल ने बताया कि पिछले दो दिनों से हाथी शिमला बाईपास तक आ रहा है। इससे उन्हें अपनी फसलोें को लेकर चिंता हो रही है। दो साल पहले हाथी ने इसी क्षेत्र में अपने खेत की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण पर हमला कर मार डाला था। हाथी की आमद से उन्हें खेतों की देखरेख करने में भी खतरे का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

उधर, तिमली के रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि मटक माजरी बीट में जंगली जानवरों के पानी पीने के लिए कृत्रिम तालाब बनाया गया है। जिसमें जानवर पानी पीने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में गश्त भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed