फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior state activist Kamla Devi passed away

Dehradun News: वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कमला देवी का निधन

Thu, 03 Aug 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Senior state activist Kamla Devi passed away
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कमला देवी (97) काला का बुधवार को निधन हो गया। बुधवार सुबह पांच बजे उन्होंने अपने लक्ष्मी रोड स्थित आवास पर अंतिम सांस लीं। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं, पिछले कुछ दिनों से खाना-पीना भी छोड़ रखा था।
विज्ञापन

उनके निधन पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। कमला देवी देहरादून के प्रतिष्ठित चिकित्सक डीएम काला की मां थीं। पृथक राज्य आंदोलन में कमला देवी ने सुशीला बलूनी व कौशल्या डबराल के साथ धरना प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन के साथ ही चक्का जाम में भाग लिया था। वह चिह्नित पेंशन राज्य आंदोलनकारी थीं और बढ़ती उम्र की वजह से पिछले काफी समय से निष्क्रिय थीं। श्रद्धांजलि देने वालों में पुष्पलता सीलमाणा, केशव उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, प्रदीप कुकरेती, उर्मिला शर्मा, नवनीत गुसांई, सुलोचना भट्ट, रामलाल खंडूड़ी, देव नौटियाल, मोहन खत्री, सुरेश कुमार, विनोद असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed