फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Senior citizens guide society: Joshi

समाज को राह दिखाते हैं वरिष्ठ नागरिक: डॉ. अनिल जोशी

Mon, 03 Feb 2020 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens guide society: Joshi
नेहरू कॉलोनी स्थित एक कैफे में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पद्म?
पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज को राह दिखाते हैं। ऐसे में उन्हें चाहिए कि वे कुरीतियों को दूर करने का भी प्रयास करें। डॉ. जोशी के सम्मान में रविवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी उत्तराखंड ने समारोह का आयोजन किया, जिसमें वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. जोशी ने सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव सागर की तरह होता है। समाज उन्हीं के बताए मार्ग पर चलता है, लेकिन समाज में बहुत सी कुरीतियां हैं। इन्हें दूर करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को प्रयास करने होंगे। युवा वर्ग को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराना होगा। इसके साथ ही उन्हें गांव, वन खेती और बोली के संरक्षण व प्रसार के लिए आह्वान करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने अपने सम्मान को पूरे समाज का सम्मान बताया। कहा कि वे बेहतर भविष्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष अतुल जोशी ने कहा कि डॉ. जोशी उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश का गौरव हैं। उनके कार्य उनकी महानता को दर्शाते हैं। साथ ही उनके जीने का अंदाज आज की पीढ़ी को भी आकर्षित करता है। कार्यक्रम में सोसाइटी की संरक्षक सुशीला बलूनी, उपाध्यक्ष कर्नल मन्हास, महासचिव कमल ओबरॉय, कोषाध्यक्ष अतुल चुग, चयन समिति के अध्यक्ष डॉ. एएस नेगी, सदस्य शैलेंद्र बिष्ट, विजय काला, पीके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed