{"_id":"69e3b12d05b94871a707718a","slug":"senior-bank-branch-manager-died-by-train-at-bhattowala-railway-crossing-2026-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हादसा या साजिश, बैंक मैनेजर की हावड़ा ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत; दो हिस्सों में बंटा शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हादसा या साजिश, बैंक मैनेजर की हावड़ा ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत; दो हिस्सों में बंटा शरीर
Sat, 18 Apr 2026 09:58 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (ऋषिकेश)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्यामपुर (ऋषिकेश)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:58 PM IST
सार
श्यामपुर के भट्टोवाला रेलवे फाटक पर शुक्रवार रात ट्रेन की चपेट में आने से बैंक के सीनियर ब्रांच मैनेजर की मौत हो गई। शव दो हिस्सों में बंट गया। लेकिन वहीं पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भट्टोवाला रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव दो हिस्सों में बंट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
ट्रेन हादसा या रची गई साजिश
घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। योग नगरी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार की ओर जा रही हावड़ा ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि शव की तलाशी ली तो बैंक आईडीकार्ड प्राप्त हुआ जिससे मृतक की पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल (55) निवासी अमित ग्राम गुमानीवाला, के रूप में हुई। वह उत्तराखण्ड कॉपरेटिव बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।
विज्ञापन
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
भट्टोवाला रेलवे फाटक के पास बैंक मैनेजर की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से हुई इस मौत को लेकर पुलिस दुर्घटना के साथ-साथ हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच शुरू की। वहीं जांच के दौरान मृतक के घर से टेबल पर रखी शराब की बोतल, तीन गिलास और बेड पर कपड़े के तीन फंदे बरामद किए गए हैं। इन सामानों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है, जिससे मामले में नए सवाल खड़े हो गए हैं।
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और घर से मिले सुरागों के आधार पर हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।