फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Selakui to become a municipality; projects worth

Dehradun News: नगरपालिका बनेगा सेलाकुई, 20.55 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

Mon, 19 Oct 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 19 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Selakui to become a municipality; projects worth
- एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में सीएम धामी ने पांच योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन

- सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए केंद्र सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई को नगर पंचायत से उच्चीकृत कर नगर पालिका बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सेलाकुई की बढ़ती आबादी और इसके औद्योगिक महत्व को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को तेजी मिलेगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में 20.21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले प्रशासनिक भवन, एम्फीथिएटर और नक्षत्र वाटिका का शिलान्यास किया। वहीं, 34 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार मुख्य द्वार और दंत चिकित्सालय का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने एक और घोषणा करते हुए बताया कि परिसर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही इस दिशा में तेजी से काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. भानु दुग्गल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
समारोह को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदेश में सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर पारदर्शी भर्ती प्रक्रियाओं के माध्यम से पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। युवाओं के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दूरस्थ क्षेत्रों में हेली एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवा
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज, नौ नर्सिंग कॉलेज और तीन नर्सिंग स्कूल संचालित हैं, जबकि दो मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं। देहरादून, हल्द्वानी और श्रीनगर के मेडिकल कॉलेजों में सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। किच्छा में 351 करोड़ रुपये से एम्स के उपकेंद्र का निर्माण कार्य जारी है। इसके अलावा दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों के लिए टेलीमेडिसिन और हेली एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed