{"_id":"5e3c1d7e8ebc3ee5981dc717","slug":"selakui-people-sitting-in-protest-against-sheesham-bada-plant-public-warned-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेलाकुई ः शीशम बाड़ा प्लांट के विरोध में बैठे लोगों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेलाकुई ः शीशम बाड़ा प्लांट के विरोध में बैठे लोगों ने दी सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी
Thu, 06 Feb 2020 09:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेलाकुई
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 06 Feb 2020 09:50 PM IST
सार
- शीशम बाड़ा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अन्य जगह शिफ्ट करने की मांग पर बैठे लोग
- लोगों का आरोप शासन-प्रशासन नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
शीशम बाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में बुधवार को 125वें दिन भी स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। लोगों ने शासन और प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 30 दिन के अंदर प्लांट को अन्य जगह शिफ्ट नहीं किया गया तो लोगों को सामूहिक आत्मदाह के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्लांट के कारण क्षेेत्रीय लोग बीमारी का शिकार हो रहे हैं। बीते पांच सालों में क्षेत्र में डेंगू और सांस संबंधी बीमारी का प्रकोप लगातार बढ़ा है। प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद प्लांट से निकलने वाली दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। बीते दिनों डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर एक फरवरी तक दुर्गंध पर रोक लगाने की बात कही थी इसके बावजूद दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
इस मौके पर रीता शर्मा, राजेश शर्मा, प्रेम सिहं नेगी, आशा रावत, सपना शर्मा, नीलम थापा, शराफत अली, मिट्ठन लाल, आशा कंडारी, बीना बमराड़ा, रविंद्र भट्ट, सुमित चौधरी, श्रवण गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अमित अग्रवाल, रवि सिंघल, शशि कुमार, मनीष झा, आशा रावत, रेखा भट्ट, रुक्मिणी सजवाण, शोभत सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन