{"_id":"6672258d116523ae4a06dab4","slug":"seeking-prosperity-of-family-by-offering-silver-palanquin-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-437684-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: चांदी की पालकी चढ़ाकर घर-परिवार की मांगी खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: चांदी की पालकी चढ़ाकर घर-परिवार की मांगी खुशहाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत अठगांव के सैंज गांव की 100 ध्याटुड़ियों ने शिलगुर बिजट महाराज मंदिर में महाराज की नवनिर्मित चांदी की पालकी भेंट कर घर-परिवार की खुशहाली मांगी। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन हुआ।
मंगलवार सुबह सैंज गांव की ध्याटुड़ियां नवनिर्मित देव पालकी को स्नान के लिए हरिपुर स्थित यमुना घाट लेकर आईं। देव पुजारी धरमानंद भारद्वाज, पुरोहित श्रीचंद शर्मा ने पालकी को विधि-विधान से स्नान करवाया। उसके बाद ध्याटुड़ियां देवता के हारूल गाते हुए देव पालकी के साथ शिलगुर बिजट महाराज मंदिर पहुंची। देव पुजारी ने शुभ मुहूर्त में पालकी को मंदिर में प्रवेश करवाया। इस दौरान आसपास के गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देव दर्शन के लिए पहुंचे। धरमानंद भारद्वाज ने बताया कि चांदी की पालकी को 100 ध्याटुड़ियों ने धन एकत्र कर तैयार करवाया था।
इस दौरान बजीर दर्शन सिंह नेगी, बलवीर सिंह भंडारी, सरदार सिंह नेगी, मोहर सिंह, सुंदला देवी, अनारी देवी, सुमित्रा देवी, छूमा देवी, शीला देवी, रुचि नेगी, कविता नेगी, किरन नेगी आदि उपस्थित रहे।