{"_id":"699875cda04c12fca00bed5a","slug":"seed-banks-will-be-ready-for-the-production-of-coarse-grains-in-uttarakhand-dehradun-news-c-5-drn1043-905660-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उत्तराखंड में मोटे अनाजों की पैदावार के लिए तैयार होंगे बीज बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उत्तराखंड में मोटे अनाजों की पैदावार के लिए तैयार होंगे बीज बैंक
विज्ञापन
- ग्राम्य विकास व कृषि विभाग ने तैयार की योजना
- किसानों को मिलेंगे मंडुवा, झंगोरा, कोंणी समेत अन्य फसलों के उन्नत किस्म के बीज
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड में मोटे अनाजों का उत्पादन बढ़ाने के लिए ग्राम्य विकास व कृषि विभाग के सहयोग से बीज बैंक बनाए जाएंगे। इससे किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध होंगे। सचिव ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल ने इस संबंध में अधिकारियों को योजना बनाने के निर्देश दिए।
हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के तहत स्वयं सहायता समूह के उत्पादों का भंडारण व विपणन के लिए तपोवन स्थित आजीविका मिशन भवन में वेयर हाउस की शुरूआत की गई। सचिव ने कहा, मोटे अनाजों की मांग बढ़ रही है। उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों को मंडुवा, झंगोरा, कोंणी समेत अन्य अनाजों के उन्नत बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में बीज बैंक बनाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए टूरिस्ट गाइड, पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।