फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   security tight for pm modi dehradun rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के लिए चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस

Mon, 26 Dec 2016 10:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Dec 2016 10:05 AM IST
विज्ञापन
security tight for pm modi dehradun rally
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान नौ कंपनी पीएससी के साथ ही भारी पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।

विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीना ने अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं। रविवार को पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
विज्ञापन

दूसरी ओर, रविवार को पुलिस अधिकारियों ने परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। देर रात तक शहर में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन, होटल, धर्मशाला आदि जगहों पर तलाशी ली गई। इसके साथ ही पुलिस सत्यापन अभियान भी चला रही है। पीएम के दौरे के मद्देनजर खुफिया एजेंसी भी अलर्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फोर्स रहेगी तैनात
- एसपी, एसएसपी- 9
- एएसपी- 18
- सीओ-16
- इंस्पेक्टर- 23
- एसओ-10
- एसआई- 163
- महिला एसआई- 16
- हेड कांस्टेबल- 53
- कांस्टेबल- 738
- लेडीज कांस्टेबल- 80
- ट्रैफिक इंस्पेक्टर- 2
- एसआई- 2
- हेड कांस्टेबल-18
- कांस्टेबल- 248

इसके अतिरिक्त टियर गैस की दो गाड़ी, फायर सर्विस की तीन गाड़ियां, क्यूआरटी के तीन दस्ते व बड़ी संख्या में आमर्ड पुलिस कर्मी स्थल के आसपास मौजूद रहेंगे।

मोदी की रैली के दिन स्कूलों की छुट्टी पर सियासत
27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते स्कूलों की छुट्टी पर भी सियासत शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के रैली के दिन नगर क्षेत्र में स्कूलों की छुट्टी पर 18 घंटे के भीतर यू टर्न लेने को भी इसी सियासत से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा-कांग्र्रेस के नेता इसे लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री की परेड ग्राउंड में प्रस्तावित रैली में भारी भीड़ होने की संभावना और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर डीएम रविनाथ रमन ने शनिवार को देहरादून नगर क्षेत्र के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 27 दिसंबर को अवकाश घोषित करने के आदेश दिए थे। रविवार को डीएम ने यह आदेश पलटते हुए स्कूलों को बंद नहीं रखने का निर्णय लिया है।


उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 27 दिसंबर को नगर के सभी विद्यालयों को पूर्व की भांति खुले रखने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया कि रैली के दिन छुट्टी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भी आपत्ति जताई। बताया जा रहा है कि सरकार तक भी यह बात पहुंची तो जिला प्रशासन को इस पर दोबारा विचार करना पड़ा। इसके बाद पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट को आधार बनाकर छुट्टी का निर्णय वापस लिया गया।

पुलिस की ओर से अवगत कराया गया है कि उन्हें यातायात व्यवस्था संचालित व सुव्यवस्थित करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। नगर क्षेत्रांतर्गत आने वाले स्कूलों के कारण यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं होगा। इसीलिए यह निर्णय लिया गया कि रैली के दिन स्कूलों में अवकाश घोषित करना आवश्यक नहीं है।
- रविनाथ रमन, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed