{"_id":"684dc454b49dc413c00b32d4","slug":"security-probe-begins-in-air-gun-scare-case-at-secretariat-dehradun-news-c-5-1-drn1081-715821-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सचिवालय में एयर गन से डराने के मामले में सुरक्षा की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सचिवालय में एयर गन से डराने के मामले में सुरक्षा की जांच शुरू
विज्ञापन
Iसुरक्षा कर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई, इंटेलिजेंस के कुछ कर्मचारी भी जांच में दायरे में
I
Iसचिवालय में अनुसचिव बीएस भकुनी को एयर गन से डराने के मामले में सुरक्षा की जांच शुरू की गई है। हथियार कैसा भी हो, लेकिन यह सचिवालय जैसी संवेदनशील संस्था तक कैसे पहुंचा। इसमें सुरक्षा कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इंटेलिजेंस के कर्मी भी जांच के दायरे में हैं।I
Iबता दें की बृहस्पतिवार को सामने आए इस मामले में आरोपी हरीश ध्यानी नाम के उपनल कर्मचारी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की गई थी। मामला गिरफ्तारी का नहीं था तो उसे थाने से ही जमानत दे दी गई। मगर, अब मामला सचिवालय की सुरक्षा का है। ऐसे में इस बात की भी जांच की जा रही है कि एयर गन के स्थान पर कोई असल पिस्तौल या अन्य हथियार भी छिपाकर ला सकता है। जाहिर है कि जिसे कोई भी अस्त्र रखने की इजाजत नहीं है, वह कर्मचारी इस एयर गन को लेकर सचिवालय तक कैसे पहुंच गया।I
Iइसके लिए अब इंटेलिजेंस ने जांच शुरू कर दी है। इसमें सुरक्षा कर्मियों से लेकर खुद इंटेलिजेंस के कुछ कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। इंटेलिजेंस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले की जांच एसपी इंटेलिजेंस को दी गई है। उनसे जल्द से जल्द जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी गई है। गौरतलब है कि मार्च में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में पांच एलआईयू कर्मचारियों को हटाकर उनकी मूल तैनाती में भेजा गया था। मामला मुख्यमंत्री के सचिवालय में प्रवेश के समय एक कर्मचारी के हंगामे से जुड़ा था। उस वक्त ये पांचों कर्मचारी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
I
Iपूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी की मुहर गुम, पुलिस से की रिपोर्टI
Iराज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के आवास से उनकी मुहर गुम हो गई है। इसके लिए उनके निजी सचिव नरेश भट्ट ने डिफेंस कॉलोनी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशंका है कि इस मुहर का कहीं गलत इस्तेमाल हो सकता है।I