{"_id":"620c6e420465d5774a522568","slug":"security-forces-sent-from-uttarakhand-to-punjab-election-duties","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: उत्तराखंड से पंजाब भेजे गए सुरक्षा बल, बटालियनें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2022: उत्तराखंड से पंजाब भेजे गए सुरक्षा बल, बटालियनें रवाना
Wed, 16 Feb 2022 08:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 16 Feb 2022 08:54 AM IST
सार
उत्तराखंड से सीआरपीएफ, बीएसएस समेत तमाम सुरक्षाबलों की बटालियनें पंजाब के लिए हुई रवाना। पंजाब में 20 को मतदान के बाद यूपी भेजे जाएंगे सुरक्षाकर्मी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के सभी जिलों में निष्पक्ष विधानसभा मतदान संपन्न कराने के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से भेजे गए सुरक्षा बल पंजाब में मतदान कराने के लिए रवाना हो गए हैं। नाम नहीं छापने की शर्त पर सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तराखंड में चुनाव संपन्न कराने के बाद पंजाब में चुनाव होने हैं। फिर वहां से केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से जहां सुरक्षाबलों को भेजने का आदेश होगा उसके अनुसार बटालियन भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
राज्य में निष्पक्ष विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से महाराष्ट्र और गुजरात से विशेष ट्रेनों के जरिए सीआरपीएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के साथ कई अन्य अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया था।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग ने इन सभी सुरक्षा बलों को जरूरत के मुताबिक राज्य की सभी 70 सीटों पर निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए भेजा था। अब प्रदेश में विधानसभा मतदान संपन्न हो गया है तो केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों की अगुवाई में पुलिस कर्मियों को पंजाब में मतदान कराने के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन