फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   security for rahul gandhi rally in rishikesh.

राहुल के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा हाई, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Mon, 16 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश/श्यामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश/श्यामपुर Updated Mon, 16 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
security for rahul gandhi rally in rishikesh.
एसपीजी ने की ड्र‌िल - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुमानीवाला डीएसबी पब्लिक स्कूल परिसर में सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राहुल गांधी करीब ढाई घंटे तक सम्मेलन में रहेंगे। इस दौरान राहुल कार्यकताओं से विधानसभावार चुनाव रणनीति के बारे में संवाद भी करेंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन में पहुंचने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं का पंजीकरण सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। 10 बजे से पांडाल में कार्यकर्ताओं का प्रवेश शुरू होगा। 12 बजे राहुल गांधी जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
विज्ञापन


जौलीग्रांट से वह कार से सम्मेलन स्थल गुमानीवाला पहुंचेंगे। सम्मेलन स्थल पर बूथ कमेटियों, ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के 10 हजार पदाधिकारी, कार्यकर्ता और लगभग 1500 पीसीसी पदाधिकारियों तथा अन्य शीर्ष नेतृत्व के बैठने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेगी सुरक्षा

security for rahul gandhi rally in rishikesh.
हरीश रावत भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे। - फोटो : AmarUjala

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। एसपी देहात श्वेता चौबे ने रविवार को सुरक्षा व्यवस्था में शामिल हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और देहरादून जनपद के पुलिस कर्मियों की डीएसबी स्कूल में बैठक ली।

सुरक्षा व्यवस्था में एक अपर पुलिस अधीक्षक, तीन सीओ, पांच इंस्पेक्टर, 10 उपनिरीक्षक, 70 कांस्टेबल, एक कंपनी पीएससी की तैनाती की गई है। इसके अलावा 12 सदस्यीय एसपीजी की टीम यहां पहुंच चुकी है।

ये रहेगा रूट
जौलीग्रांट हवाई से राहुल गांधी रानीपोखरी होते हुए नटराज चौक पहुंचेंगे। नटराज चौक होते हुए श्यामपुर बाईपास मार्ग से डीएसबी स्कूल परिसर सम्मेलन स्थल पर पहुंचेंगे। इस दौरान नटराज चौक और श्यामपुर तिराहा जीरो जोन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed