फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Section 144 implemented in the entire district including the capital

राजधानी दून समेत पूरे जिले में धारा 144 लागू

Mon, 10 Jan 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Section 144 implemented in the entire district including the capital
केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजधानी दूून समेत पूरे जिले में धारा- 144 लागू कर दी है। धारा -144 लागू किए जाने के बाद जहां सार्वजनिक स्थानों पर पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, बैठक, जुलूस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू किए जाने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विद्यालय, सार्वजनिक स्थानों जैसे रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा सरकारी कार्यालयों में प्रतिबंध लागू नहीं होगा। आदर्श आचार संहिता व धारा- 144 लागू होने के बाद अब मजिस्ट्रेट की लिखित अनुमति के बिना न तो कोई बैठक कर सकेगा और न ही जुलूस निकालने की अनुमति होगी। कोई भी व्यक्ति, किसी वर्ग, समुदाय के प्रति किसी भी प्रकार का भड़काऊ बयान नहीं देगा। किसी भी व्यक्ति को हथियार लेकर चलने की इजाजत नहीं होगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक स्थानों मसलन मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, गुरुद्वारों अथवा किसी भी पूजा स्थल का प्रयोग राजनीतिक भाषण, पोस्टर चस्पा करने के लिए नहीं किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति मतदान के दिन पहचान पर्चियों के वितरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्थानों या मतदान बूथों पर राजनीतिक पार्टियों का झंडा प्रतीक नहीं लगाएगा। साथ ही तमाम राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और हरेक मतदाता को कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। धारा-144 का उल्लंघन करने धारा- 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed