{"_id":"5db0b2028ebc3e014e281981","slug":"secretariat-xi-and-lions-reached-semi-finals-dehradun-news-drn3238756106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवालय इलेवन और लांयस सेमीफाइनल में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवालय इलेवन और लांयस सेमीफाइनल में पहुंची
विज्ञापन
देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित मैदान में चल रहे अंतर सचिवालय क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को अपने अपने मुकाबले जीत कर सचिवालय इलेवन और सचिवालय लायंस ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
पहले मुकाबले में सचिवालय डेंजर्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 137 रन बनाए। अरविंद राणा ने सबसे अधिक 48, उमराव गुसांई, महेंद्र ने 15 और विनोद बिष्ट ने 14 रन बनाए। सचिवालय लायंस के धीरेंद्र ने चार और संदीप व मदन ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में लायंस ने नौ विकेट खोकर अंतिम ओवर में जीत हासिल कर ली। चंदन बिष्ट ने 36, मदन ने 22, राजकुमार ने 18 रन बनाए। डेंजर्स के अशोक, तुलसी, अरविंद राणा और राजेंद्र ने दो-दो विकेट चटकाए।
दूसरे मुकाबले में सचिवालय हरिकेन ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 180 रन बनाए। नूर मोहम्मद ने 77, सुधांशु राणा ने 28, कपिल कुमार ने 19 और रविंद्र ने 16 रन बनाए। सचिवालय इलेवन के भूपेंद्र जोशी, राकेश जोशी और आशुतोष विमल ने दो-दो विकेट लिए। इलेवन की पूरी टीम 18 ओवर में 137 रनों पर ढेर हो गई। आशुतोष विमल ने 29, अनिल नेगी ने 27 और अमित ने 13 रन बनाए। हरिकेन के विनोद शर्मा व अनुज ने तीन-तीन और नूर मोहम्मद ने दो विकेट चटकाए।