फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Secretariat Bulls won by one wicket in a thrilling match

Dehradun News: रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीता सचिवालय बुल्स

Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Secretariat Bulls won by one wicket in a thrilling match
सचिवालय क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को तीन मुकाबले खेले गए। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में पहला मैच सचिवालय क्लासिक एवं सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया। सचिवालय क्लासिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। टीम के लिए अमित नेगी ने 43 रन बनाए। जवाब में बुल्स की टीम ने अमीन के 34 और विकी के 17 रन की बदौलत एक विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मुकाबले में विकी मैन ऑफ द मैच चुना गया।दिन का दूसरा मैच सचिवालय डेंजर और सचिवालय वॉरियर के बीच खेला गया। डेंजर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 143 रनों पर ऑल आउट हो गई। वॉरियर की टीम के लिए शुभम मौर्य ने छह विकेट चटकाए। जबकि जवाब में वॉरियर की टीम 101 रनों पर ऑल आउट हो गई और 42 रनों से मुकाबला हार गई। मोहम्मद फाजिल तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। उधर सहस्त्रधारा रोड स्थित एक निजी विद्यालय के मैदान में सचिवालय हरिकेन और लायंस के बीच हुए मैच में हरिकेन ने पहले खेलते हुए चार विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए।टीम के लिए कपिल ने 59, आशीष रावत ने 50 और सुनील ने 46 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लायंस की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर 171 रन ही बना पाई और 46 रनों से मैच हार गई। इस मैच में सुनील मेंदोला को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed