फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   second uttarakhand uday samman mahotsav

उत्तराखंड उदय: पद्मश्री बसंती बिष्ट और कैलाश खेर बिखेरेंगे सुरों का जादू

Wed, 01 Nov 2017 02:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 01 Nov 2017 02:26 PM IST
विज्ञापन
second uttarakhand uday samman mahotsav
कैलाश खेर - फोटो : self

उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चार नवंबर को आयोजित होने वाले द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान एवं सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ मां नंदा के जागरों के साथ होगा।

विज्ञापन


पद्मश्री बसंती बिष्ट और उनकी पूरी टीम मां नंदा के आह्वान के साथ कार्यक्रम की शुरूआत करेंगी। इसके बाद गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी संस्कृति से जुड़े तमाम बड़े प्रतिष्ठित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं नौ नवंबर को परेड मैदान में रंगारंग बॉलीवुड नाइट आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


 नौ नवंबर को अमर उजाला की ओर से आयोजित होने वाले उत्तराखंड उदय कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर, गायिका सोनिया आनंद रावत समेत कई बॉलीवुड कलाकार अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगे। सोनिया आनंद रावत हिंदी और गढ़वाली गानों की प्रस्तुति देंगी। विशेष तौर पर आपदा के बाद तैयार किए गए उनके गीत ‘ज्योति रथ बढ़ता चले’ की प्रस्तुति होगी। इसी कार्यक्रम के दौरान इस गीत को लांच किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए निशुल्क पास एक नवंबर के बाद अमर उजाला कार्यालय से प्राप्त किए जा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास फाउंडेशन, वरदान और अमर उजाला के सहयोग से चार नवंबर को आयोजित होने वाले महोत्सव में उत्तराखंडी गीत-संगीत जगत के तमाम बड़े नाम शामिल होंगे। ऑडिशन के माध्यम से चुने गए चुनिंदा कलाकारों को भी मंच पर प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। इसके लिए हल्द्वानी में 21 और देहरादून में 25 अक्तूबर को ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इनमें सिंगिंग, डांसिंग और ग्रुप डांसिंग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।

यहां से शॉर्ट लिस्ट होने वाले प्रतिभागियों को तीन अक्तूबर को देहरादून में होने वाले मेगा ऑडिशन में हिस्सा लेना होगा। इसी दिन पारंपरिक वेशभूषा में मॉडलिंग के लिए भी ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। यहां से चुने जाने वाले प्रतिभागियों को चार नवंबर को पवेलियन मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। तीन नवंबर को  स्कूली बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें करीब 100 स्कूलों के 2000 हजार से अधिक बच्चे शामिल होंगे।

इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को उत्तराखंड उदय सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, उद्योग, स्वरोजगार, खेल, साहित्य, कला एवं शिल्प, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्टार्ट अप, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अवॉर्ड, डिजिटल इंडिया अवॉर्ड और पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड के लिए भी आवेदन करना होगा। कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए पहाड़ी पकवानों के स्टॉल भी रहेंगे, जहां उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों के पकवानों का स्वाद लिया जा सकेगा।

यह कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
चैत्वाली समेत अपने कई गीतों के जरिये यूट्यूब पर दर्शकों का दिल जीतने वाले अमित सागर और देश-विदेश में उत्तराखंडी संस्कृति की चमक बिखेरने वाले उत्सव ग्रुप के कलाकार भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। वहीं, युवा लोक गायक रजनीकांत सेमवाल, ओम बधाणी, गायिका रेखा धस्माना उनियाल, हेमा करासी भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।


कैसे करें आवेदन
द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान के लिए विस्तृत बायोडाटा, अब तक किए गए कार्यों व उपलब्धियों का ब्योरा और उनसे जुड़े दस्तावेज लिफाफे में डालकर ‘अमर उजाला कार्यालय, शेड नंबर-2 पटेलनगर, देहरादून, पिन-248001’ के पते पर भेज दें। लिफाफे के ऊपर द्वितीय उत्तराखंड उदय सम्मान व आवेदन की कैटेगरी अनिवार्य रूप से लिखे। आवेदन की अंतिम तिथि एक नवंबर 2017 है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9760757378 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed