{"_id":"6644dbf97afa8c83cc0bf74e","slug":"second-kedar-madmaheshwar-temple-doors-will-open-on-20-may-process-will-start-from-16th-may-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madmaheshwar Temple: 20 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट, कल से शुरू होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madmaheshwar Temple: 20 मई को खुलेंगे द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट, कल से शुरू होगी प्रक्रिया
Wed, 15 May 2024 09:33 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 15 May 2024 09:33 PM IST
सार
कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली 16 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के सभामंडप में दर्शनार्थ विराजमान होगी।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर मंदिर के कपाट इस वर्ष 20 मई को शुभ मुहुर्त में सुबह 11.15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
विज्ञापन
कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली 16 मई को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के सभामंडप में दर्शनार्थ विराजमान होगी। इस अवसर पर मदमहेश्वर धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी रमेश नेगी सहित पंचगौंडारी हकहकूकधारी तीर्थपुरोहित और श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2024: जहां ज्यादा भीड़, वहां रोकने पर सहयोग करें यात्री...पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन
17 मई को पूजा-अर्चना व नए अनाज का भोग लगाकर सर्वकल्याण की कामना की जाएगी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 18 मई को सुबह चल विग्रह डोली व देव निशान शीतकालीन गद्दी स्थल से राकेश्वरी मंदिर रांसी में रात्रि विश्राम को पहुंचेगे।
19 मई को डोली राकेश्वरी मंदिर रांसी से प्रवास करते हुए दूसरे पड़ाव गोंडार गांव पहुंचेगी। 20 मई सुबह को डोली गोंडार से मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी व इसके बाद शुभ मुहूर्त में मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह के निर्देश पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी द्वारा भगवान मदमहेश्वर की डोली यात्रा के सफल संचालन के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान को देवरा प्रभारी और अवर सहायक संजय तिवारी को डोली प्रभारी के आदेश निर्गत किए है।