{"_id":"404292ca37ca0e7c602aa7415a8616fe","slug":"second-kedar-kapat-open-on-17th-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मई के खुलेंगे द्वितीय केदार के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मई के खुलेंगे द्वितीय केदार के कपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट 17 मई को खोले जाएंगे। बैसाखी पर्व पर भगवान मद्महेश्वर के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में पंचाग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय की गई।
विज्ञापन
13 मई को मंडप में पहुंचेगी डोली
पचांग गणना के अनुसार 13 मई को भगवान की डोली सभा मंडप में विराजमान होगी। 14 मई को ग्रामीण भगवान को नए अनाज का भोग (छावड़ी) लगाएंगे। 15 को डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से रात्रि विश्राम के लिए रांसी गांव पहुंचेगी। 16 को गौंडार और 17 मई को प्रात: 10 बजे द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर की डोली अपने धाम पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां प्रात: 11 बजे मंदिर के कपाट छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। पचांग गणना के मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर में बीकेटीसी के कार्याधिकारी अनिल शर्मा, पूर्व प्रमुख लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, आचार्य यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी, पुजारी राजशेखर लिंग, शंकर लिंग, बागेष लिंग, गुरु लिंग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
8 मई को खुलेंगे तुंगनाथ के कपाट
बैसाखी पर्व पर तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि भी तय की गई। मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ में हुई पचांग गणना के अनुसार भगवान तुंगनाथ के कपाट 8 मई को प्रात: 11 बजे कर्क लग्न में खोले जाएंगे।
6 मई को भगवान की डोली भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी। 7 को चोपता और 8 मई को प्रात: तुंगनाथ पहुंचेगी, जहां कर्क लग्न में प्रात: 11 बजे कपाट खोले जाएंगे।