{"_id":"5f9b237e8ebc3e5be450a6ff","slug":"sdrf-commandant-trupti-bhatt-received-the-award-dehradun-news-drn360539298","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: एसडीआरएफ की कमांडेंड तृप्ति भट्ट को मिला अवार्ड, पाया देश में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: एसडीआरएफ की कमांडेंड तृप्ति भट्ट को मिला अवार्ड, पाया देश में दूसरा स्थान
Fri, 30 Oct 2020 12:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में किए गए बेहतर कार्यों के लिए सेनानायक (कमांडेंट) राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) तृप्ति भट्ट को स्कॉच अवार्ड दिया गया है। इस अवार्ड की दौड़ में उन्हें देश में दूसरा स्थान मिला। इसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल दिया जाएगा। जबकि, गोल्ड मेडल आंध्र प्रदेश के डीजीपी को दिया गया है।
विज्ञापन
पुरस्कारों की घोषणा 28 अक्तूबर की देर रात हुई। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर बेबिनार का आयोजन हुआ था। इसमें कमांडेंट तृप्ति भट्ट ने कोविड के दौरान लॉकडाउन में किए गए कार्यों को बताया।
विज्ञापन
लॉकडाउन और अनलॉक प्रक्रिया के दौरान एसडीआरएफ ने छह लाख से अधिक प्रवासियों को घर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। 70 हजार से अधिक स्टेकहोल्डर्स को प्रशिक्षण और कोविड से बचाव संबन्धी जानकारी भी दी। एसडीआरएफ राष्ट्र में प्रथम बल बना जिसने कोविड टेस्टिंग प्रशिक्षण प्राप्त कर टेस्टिंग शुरू की।
विज्ञापन
क्या है स्कॉच अवार्ड
स्कॉच अवार्ड की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी। यह पुरस्कार भारत को बेहतर राष्ट्र बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने वाले व्यक्तियों, परियोजनाओं और संस्थानों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार स्वास्थ्य, पुलिस, गवरनेंस, वित्तीय, सामाजिक समावेशन क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के लिये प्रदान किया जाता है। एक्सपर्ट पैनल के पर्यवेक्षण में चयन प्रक्रिया अलग-अलग छह चरणों से दो महीने की लंबी चयन प्रक्रिया से गुजरती है। गुणवत्ता व पारदर्शिता के मानक में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार माना जाता है।