फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SDM Yukta Mishra conducted a surprise inspection

Dehradun News: निरीक्षण में गायब मिले 11 कर्मचारी

Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
SDM Yukta Mishra conducted a surprise inspection

विज्ञापन



बाल विकास परियोजना अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एसडीएम ने किया निरीक्षण

एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए



एसडीएम युक्ता मिश्रा ने शनिवार की शाम को बाल विकास परियोजना अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सीडीपीओ समेत 11 कर्मचारी गायब मिले, जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

एसडीएम शनिवार को शाम करीब 4:45 बजे सीडीपीओ कार्यालय पहुंची। जहां ब्लॉक कॉर्डिनेटर सुनील चौहान उपस्थित मिले। सीडीपीओ जायसवाल अनुपस्थित मिली। बीती 14 मार्च को किए निरीक्षण में भी सीडीपीओ अनुपस्थित मिली थी। जिस पर एसडीएम ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उपस्थिति पंजिका में चार सुपरवाइजर के नाम दर्ज मिले, जिसमें सुपरवाइजर कमला के हस्ताक्षर मिले, लेकिन वह उपस्थित नहीं थी। जिस पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। शेष सुपरवाइजरों के बारे में जानकारी लेकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिकाॅर्ड अलमारी के ऊपर रखे मिले। जिन्हें व्यवस्थित रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टूर पंजिका, अवकाश पंजिका प्रस्तुत नहीं की गई। करीब 4ः50 बजे एसडीएम ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। बीईओ के निरीक्षण में होना बताया गया।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुनीता रतूड़ी और परिचारक अखिल सिंह के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में मिले, लेकिन कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। जिस पर दोनों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अमिता चैहान, वरिष्ठ सहायक अमित सिंह, कनिष्ठ सहायक इंद्रेश कोठारी, वरिष्ठ सहायक हरिकृष्ण पैन्यूली, सुनील चैहान अनुपस्थित मिले।




उपस्थिति पंजिका में कोई टिप्पणी या हस्ताक्षर नहीं मिले। जिस पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिए। अवकाश पंजिका और टूर पंजिका प्रस्तुत नहीं की। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed